मुंबई: विवादों के घेरे में रहा टीवी सीरियल जोधा-अकबर की जोधाबाई यानि अभिनेत्री परिधि शर्मा ने सीरियल के निर्देशक संतराम वर्मा पर यौन प्रताडना का आरोप लगाते हुए सीरियल छोडने का ऎलान कर दिया है।
इस तरह इस सीरियल के बंद हो जाने का खतरा मंडरा रहा है। बालाजी टेलीफिल्म्स के सूत्रों ने बताया है कि अपने साथ हुए दुर्व्यवहार से सीरियल में जोधाबाई की भूमिका निभा रही अभिनेत्री परिधि बेहद हताश हैं। अपने साथ हुई इस घिनौनेी हरकत से आहत होकर परिधि अब ये शो छोड रही हैं।
सूत्रों ने खुलासा किया है कि शो के डायरेक्टर संतराम वर्मा ने परिधि का यौन शोषण किया, हारकर उन्होंने प्रोडक्शन टीम से इस बारे में शिकायत की, लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की।
गौरतलब है संतराम वर्मा, जो “श्श्श…कोई है” फिल्म डायरेक्ट कर चुके हैं, बालाजी प्रोडक्शन के काफी करीब हैं, ऎसे में शायद ही प्रोडक्शन टीम का कोई भी सदस्य उनके खिलाफ बोलने की हिम्मत करेगा। ऎसे में परिधि को सीरियल छोडने का फैसला करना पडा।




