Uncategorized

राज्यपाल को मिला मतदाता पहचान पत्र

रांची: राज्यपाल डा सैयद अहमद को राँची जिला निर्वाचन कार्य से सम्बद्ध अधिकारियों ने राज भवन जाकर उन्हें भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत मतदाता पहचान पत्र समर्पित किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने राज्य की प्रथम महिला एवं राज्यपाल महोदय की माता को भी मतदाता पहचान पत्र दिया गया। विदित हो कि राज्यपाल, उनकी धर्मपत्नी एवं उनकी माता ने राज्य के मतदाता सूची में अपना नाम सम्मिलित करने हेतु हाल ही में आवेदन प्रपत्र भरा था। मतदाता पहचान पत्र में इन सभी का नाम ए.टी.आर्इ., काँके रोड स्थित बूथ संख्या 15 में अंकित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button