Uncategorized

रोड शो के दौरान केजरीवाल को लगा जोर का मुक्का

चरखी दादरी (हरियाणा): हरियाणा में नेताओं पर हमले थम नहीं रहे हैं। शुक्रवार को चरखी दादरी में सायं सात बजे रोड शो के दौरान एक युवक ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के एक मुक्का जड़ दिया।

आप समर्थकों ने युवक को धर दबोचा और उसकी धुनाई कर दी। पुलिस ने युवक को काबू कर लिया। यह वाकया उस समय हुआ जब केजरीवाल का काफिला लोहारू चौक पर पहुंचा था।

हमलावर युवक अन्ना हजारे का समर्थक बताया जा रहा है। वह इस बात से नाराज था कि केजरीवाल ने अन्ना हजारे के आंदोलन को हाईजेक कर अन्ना को धोखा दिया है। गौर हो कि हरियाणा में पिछले कुछ दिनों में कई नेताओं पर हमले हो चुके हैं। उधर, देर शाम भिवानी में खुद अरविंद केजरीवाल ने एक जनसभा में कहा कि किसी युवक ने अपना गुस्सा निकालने के लिए मेरी गर्दन पर मुक्का मारा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button