JharkhandRanchi

पेयजल की समस्या को लेकर पार्षदों ने की सचिव से मुलाकात, सचिव ने अधिकारियों को दिया निर्देश

Ranchi : राजधानी में शुरू हुए पेयजल संकट को लेकर सोमवार को पार्षदों ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव प्रशांत कुमार के साथ बैठक की. जिसमें पार्षदों ने अपने-अपने इलाके की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया.

साथ ही कहा कि नए पाइप लाइन बिछाने का काम अब तक पूरा नहीं हो पाया है. कई इलाकों में तो पाइप लाइन बिछाने के बाद भी पानी नहीं मिल पा रही है. उन्होंने कहा कि पानी की समस्या को लेकर मेयर से गुहार लगाई गई थी.

लेकिन उनकी हठधर्मिता के कारण बैठक को स्थगित करना पड़ा. पार्षदों की समस्याएं सुनने के बाद सचिव प्रशांत कुमार कहा कि संबंधित अधिकारी जल्द से जल्द पीने का पानी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें.

अगर कोई परेशानी हो तो मुझे बताएं और समस्या का तत्काल समाधान किया जाएगा. साथ ही उन्होंने कहा कि सभी इंजीनियर एक महीना में काम को पूरा कर दोबारा बैठक करके पार्षदों के समक्ष रिपोर्ट देंगे.

इसे भी पढ़ेंःस्कूलों पर दिख रहा है बढ़ते कोरोना संक्रमण का असर, नए एकेडमिक सत्र में भी होगी ऑनलाइन पढ़ाई

प्रस्ताव बनाकर सचिव के साथ की चर्चा

पार्षदों ने कहा कि यह जिम्मेदारी मेयर मैडम की थी कि पेयजल समस्या को दूर करने के लिए संबंधित विभागों से समन्वय बनाया जाय. हर वार्ड पार्षद से उनका मंतव्य लेकर एक बैठक करें. किंतु उनको जनहित कार्य में कोई रुचि नहीं है.

इसलिए पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड में पदाधिकारियों से इंस्पेक्शन कराकर प्रस्ताव बनाया और सचिव से मिलकर समस्याओं पर चर्चा की.

मौके पर पार्षद अरुण कुमार झा, पूर्व पार्षद मो असलम, ओमप्रकाश, सुनील यादव,रौशनी खलखो, डॉ साजदा खातून, हुस्ना आरा, शशि सिंह, जेरमिन टोप्पो,विजय लक्ष्मी सोनी, झरी लिंडा, सविता कुजूर,सुजाता कच्छप, विनोद सिंह, राहुल चौधरी, मार्गरेट,विजय राम,पूर्व पार्षद अशोक खलखो,नकुल तिर्की,अर्जुन यादव,कविता सांगा समेत अन्य मौजूद थे.

इसे भी पढ़ेंःCORONA UPDATE : 8 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे मुख्यमंत्रियों से बात, 24 घंटे में 1 लाख से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव

Related Articles

Back to top button