नागपुर: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब मीडिया वालों को धमका रहे हैं। नागपुर में डिनर कार्यक्रम के दौरान केजरीवाल ने मीडिया वालों को जेल भेजने की धमकी दी है।
केजरीवाल ने कहा,अगर कभी हमारी सरकार बनी तो जांच करवाकर मीडिया वालों को जेल भेजा जाएगा। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि पूरा मीडिया नरेन्द्र मोदी के हाथों बिका हुआ है। मोदी के प्रचार के लिए मीडिया वालों को मोटी रकम दी गई है इसलिए वे सिर्फ मोदी का गुणगान कर रहे हैं। गुजरात में आठ सौ किसानों ने आत्महत्या कर ली लेकिन किसी समाचार चैनल ने यह खबर नहीं दिखाई।
पिछले एक साल से हमारे दिमाग में भर दिया गया है कि मोदी है…मोदी है। पार्टी के लिए चंदा जुटाने के लिए नागपुर की एक फाइव स्टार होटल में केजरीवाल ने डिनर का कार्यक्रम रखा था। कार्यक्रम में मीडिया वालों को आने की इजाजत नहीं दी गई थी।




