नई दिल्ली: लोकप्रियता के मामले में भाजपा के पीएम पद प्रत्याशी और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी “करोड़पति” बन गए हैं।
मंगलवार को सोशल साइट “फेसबुक”पर उनके पेज लाइक्स की संख्या एक करोड़ से ऊपर हो गई। विपक्षियों की आलोचनाओं के बावजूद नरेंद्र मोदी लोगों में तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।
यह दावा है फेसबुक के आंकड़ों का। देश में मोदी सभी राजनेताओं में सबसे आगे हैं। मंगलवार को मिले 5 लाख 78 हजार 895 लाइक्स की बदौलत मोदी फेसबुक पेज पर कुल लाइक्स 1 करोड़ 3 लाख 46 हजार 567 हो गई है।




