Uncategorized

हादसे के शिकार पुलिस जवान की दुर्दशाः मेदांता ने नहीं दिया बेड, मेडिका ने पैसे की कमी के कारण लौटाया, रिम्स में जमीन पर हो रहा इलाज

Chandi Jha, Ranchi: स्वास्थ्य विभाग के लचर रवैये का दंश पुलिस का एक जवान झेल रहा है. झारखंड पुलिस का एक जवान (कॉन्सटेबल) उमेश मेहता इलाज के लिए भटक रहा है. 3 जनवरी 2018 को तेनुघाट कोर्ट से बोकारो लौटने के क्रम में उमेश दुर्घटना का शिकार हो गया था. गंभीर हालत में उलाज के लिए उसे बीजेएच में भर्ती किया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होता देख डॉक्टरों ने उसे रांची रेफर कर दिया गया. जवान को गंभीर चोट आयी है जिस कारण उसके मस्तिष्क में ब्लड जम गया है शरीर में कई जगह फैक्चर हो गया है. रांची रेफर किये जाने के बाद घायल जवान की परेशानी और बढ़ गयी. वह अस्पतालों के चक्कर लगा रहा है.

मेदांता में बनाया बहाना- बेड खाली नहीं है

उमेश मेहता को बोकारो से रांची रेफर किये जाने के बाद मेदांता लाया गया. अस्पताल में जब जवान को देखा गया तो डॉक्टरों को मामला काफी गंभीर लगा. मेदांता में बहाना बना दिया गया कि वहां बेड खाली नहीं है इसलिए मरीज को कहीं और ले जायें. घायल जवान के साथ आये पुलिसकर्मियों ने कहा कि जवान की हालत गंभीर है इस हालत में कहीं ले जाना उचित नहीं होगा. इसपर भी बेड की अनुपलब्धता बताकर मेदांता में भर्ती नहीं किया गया.

इसे भी पढ़ेंः नीति आयोग ने झारखंड के जिन जिलों को बताया था पिछड़ा, वहां लीड्स ने किया सर्वे, आंकड़ों ने चौंकाया

मेडिका ने पैसे की कमी के कारण लौटाया

मेदांता में इलाज नहीं होने के बाद जवान को मेडिका में भर्ती कराया गया. मेडिका में इलाज शुरू किया गया. जवान का सिटी स्कैन व अन्य जांच किया गया और जांच के बाद लगभग एक लाख रुपये जमा करने के लिए कहा गया. जवान के साथ आए साथी ने बताया कि राशि की व्यवस्था की जा रही है. आप ईलाज शुरू करें, लेकिन पैसे का भुगतान नहीं करने के कारण वहां भी ईलाज नहीं किया गया.

रिम्स में भी लापरवाही

इसके बाद घायल जवान को रिम्स में भर्ती कराया गया. यहां सीबी सहाय के आईसीयू वार्ड जवान को भर्ती किया गया, लेकिन जवान को बेड तक उपलब्ध नहीं कराया गया. इस संदर्भ में झारखंड पुलिस एसोसिएशन के सदस्यों ने सीबी सहाय से बात कर बेड का आग्रह किया तो उन्होंने कहा कि यहां बेड खाली नहीं रहता है. आप ही किसी से रिक्वेस्ट कर बेड मांग ले.

इसे भी पढ़ेंः हाल-ए-रिम्स : डिजिटल इंडिया और कैशलेस का सपना अधूरा, इमरजेंसी नंबर सहित अन्य डिजिटल उपकरण फेल

पुलिस अधिकारियों ने भी नहीं ली सुध

घायल जवान उमेश मेहता देवघर जिला का रहने वाला है. उसे वर्ष 2011 में झारखंड पुलिस के लिए चयनित किया गया था. पहली पोस्टिंग बोकारो जिला में ही की गयी थी. वर्तमान में सीटी थाना में प्रतिनियुक्त है. सबसे दुख की बात यह है कि घायल जवान की पुलिस विभाग के वरीय अधिकारियों ने एक बार भी सुध नहीं ली.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button