Crime NewsEducation & CareerJharkhandRanchiTOP SLIDER

BIG DATA LEAK: झारखंड में CBSE की 10th-12th की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स का डेटा बिक रहा बाजार में

Rahul Guru

Ranchi : 2021 में सीबीएसई बोर्ड से 10 वीं और 12 वीं बोर्ड की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स का डेटा लीक हो गया है. सौदागरों ने फेसबुक पर इसकी कीमत तक तय कर दी है. सौदागरों ने स्टूडेंट्स का नाम, पेरेंट्स के नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल आइडी, सब्जेक्ट्स सहित तमाम जानकारी लीक की हैं.

न्यूज विंग के पास ऐसे ही कुछ डेटा एक्सेल शीट में मिले हैं, जिसकी पड़ताल के लिए 30 से अधिक मोबाइल नम्बर्स पर सम्पर्क कर लीक डेटा को क्रॉस चेक किया गया जिसमें सभी डेटा सही पाये गये हैं. बताते चलें कि डेटा के सौदागर न केवल झारखंड बल्कि बिहार सहित देश के अन्य राज्यों के विभिन्न जिलों में चल रहे सीबीएसी स्कूलों के प्रिंसिपल्स और स्कूलों में काम कर रहे टीचर्स की जानकारी भी खुलेआम बेच रहे हैं.

फेसबुक पर सजा है बाजार

BIG DATA LEAK: झारखंड में CBSE की 10th-12th की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स का डेटा बिक रहा बाजार मेंडेटा बेचने का बाज़ार फेसबुक पर खुलेआम चल रहा है. ट्रू डेटा, राजेश राना, आयुषी गुप्ता जैसे नाम के फेसबुक यूजर्स ने पोस्ट डाल कर डेटा उपलब्ध कराने की बात कही है. डेटा बेचने वाले यूजर्स ने अपने मोबाइल नंबर तक दे रखे हैं, जहां संपर्क कर डेटा ख़रीदा जा सकता है.

BIG DATA LEAK: झारखंड में CBSE की 10th-12th की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स का डेटा बिक रहा बाजार मेंन्यूज विंग को डेटा की कीमत 50 हजार रुपये तक बतायी गयी. बाद में सार्वजनिक पोस्ट पर 449 रुपये में स्टूडेंट्स, टीचर्स और प्रिंसिपल्स की अलग-अलग जानकारी देने की बात कही गयी है. फेसबुक पर दर्जनों पोस्ट डेटा बेचने का दावा कर रहे हैं.

झारखंड के हर स्कूल की है जानकारी

बता दें कि न्यूज विंग के पास जो एक्सेल शीट है, उसमें देश के अन्य राज्यों के साथ-साथ झारखंड के सभी स्कूलों का डेटा है. इस डेटा में 10वीं और 11वीं के वैसे स्टूडेंट्स की जानकारी सार्वजनिक की गयी है जो इस साल बोर्ड की परीक्षा देने वाले हैं.

इस एक्सेल शीट में स्टूडेंट्स के नाम, पेरेंट्स के नाम, मोबाइल नंबर, परीक्षा के लिए चयनित सब्जेक्ट, ईमेल आइडी, जिला, स्कूल आदि सभी जानकारी दी गयी है. न्यूज विंग के पास उपलब्ध एक्सेल शीट में स्टूडेंट्स डेटा, प्रिंसिपल डेटा, स्कूल डेटा आदि मौजूद हैं.

Related Articles

Back to top button