Uncategorized

शिक्षा मुनाफा बटोरने का धंधा नहीं : सिसोदिया

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के नए शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को अपने विभाग के अधिकारियों से सभी निजी विद्यालयों को यह अच्छी तरह समझा देने के लिए कहा है कि शिक्षा मुनाफा बंटोरने का धंधा नहीं है। कार्यभार संभालने के तुरंत बाद ही विभाग के एक निदेशक अमित सिंगला से सिसोदिया ने कहा, “दिल्ली के स्कूलों में डोनेशन और फीस अभिभावकों की जान लेने वाले हैं। फीस के ढांचे में पारदर्शिता जरूरी है। हमें इसके बारे में कुछ करने की जरूरत है।”

यह बैठक पत्रकारों की मौजूदगी में हुई। पत्रकार सिसोदिया से जान-पहचान करने के लिए वहां डटे हुए थे।

सिसोदिया ने कहा कि शिक्षा उनके दिल के करीब है और उनकी शीर्ष प्राथमिकता में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button