Uncategorized

नक्सल सफाया अभियान: 40 हजार जवानों के साथ झारखंड सहित सभी नक्सल प्रभावित राज्यों में एकसाथ अभियान शुरू

नई दिल्ली: नक्सल प्रभावित सभी राज्यों में करीब 40 हजार सुरक्षाकर्मियों ने गुरुवार को एक नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया जिसका मकसद माओवादियों के ढांचे और कैडर्स की जड़ पर हमल करना है।

चार दिवसीय अभियान का नेतृत्व अर्द्धसैनिक बल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कर रहा है। इस अभियान की शुरुआत गुरुवार सुबह चार बजे छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों से हुई।

यह पहली बार है जब केंद्रीय और राज्य दोनों ही बलों ने नक्सलियों का उनके अंदरूनी अड्डों से समन्वित रूप से सफाए के लिए अभियान शुरू किया है। सीआरपीएफ प्रमुख दिलीप त्रिवेदी ने कहा, ‘अभियान गुरुवार को शुरू हो गया और संयुक्त बलों की भारी तैनाती की गई है। इसके पीछे योजना यह है कि पूरे बलों को एक जगह संघर्ष के लिए जमा किया जाए ताकि एक क्षेत्र में सुरक्षा बलों की ओर से दबाव पड़ने पर नक्सली पड़ोसी राज्यों में ना भाग सकें।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button