
Hazaribag: बरकट्ठा एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चाके प्रखंड इकाई की बैठक हुई है. बरकट्ठा के पारा शिक्षकों ने प्रखंड कार्यालय परिसर में सचिव शुकर ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक की. बैठक का संचालन राम लखन प्रसाद ने किया. बैठक में 15 मार्च से 19 मार्च तक रांची में घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम के तहत 17 मार्च को हजारीबाग जिला के सभी पारा शिक्षक रांची किस प्रकार पहुंचेंगे इस पर विशेष रूप से चर्चा की गयी. प्रखंड सचिव शुकर ठाकुर ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार पारा शिक्षकों को छलने का काम किया. विधानसभा घेराव को लेकर शिक्षा परियोजना निदेशक शैलेश चौरसिया की तरफ से जारी की गई निर्देश की घोर निंदा की गई. हम सभी पारा शिक्षक अपने निर्धारित तिथि के अनुसार रांची पहुंचेंगे और संघ के आह्वान पर हम सभी विद्यालय में आकस्मिक अवकाश लेकर रांची कुच करेंगे.
इसे भी पढ़ें: निजी क्षेत्र की नौकरियों में आरक्षण का कांग्रेस ने किया स्वागत, कहा-बेरोजगारी दूर करने में मिलेगी मदद
इसके बाद भी पारा शिक्षकों का वादा पूरा करो अभियान के तहत सरकार बात नहीं मानती है तो हम लोग 20 तारीख से अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जायेगा. झारखंड में जितने भी सरकार आयी है सभी ने पारा शिक्षकों का छलने का काम किया है. इस कार्यक्रम में प्रखंड सचिव शुकर ठाकुर, मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर,रविंद्र ठाकुर, राजन चौधरी, पवन पांडे, सुभान अली, राघवेंद्र,अरुण कुमार ,राम लखन प्रसाद, कुलदीप , संतोष मंडल, घनश्याम समेत बड़ी संख्या पारा शिक्षक बैठक में उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें:कोरोना वायरस: भारत में पिछले 84 दिन में रविवार को संक्रमण के सर्वाधिक नये मामले आये सामने




