कोलकाता: देश के पूर्वी भाग में मंगलवार को टोल फ्री हेल्पलाइन की शुरुआत होने से अब बोलने और सुनने में विकलांग लोगों को सिर्फ एक फोन कॉल से मदद मिल सकेगी। भारत के पूर्वी क्षेत्र में बोलने और सुनने में विकलांग रोगियों की सबसे बड़ी क्लीनिक श्रृंखला बेनेगल स्पीसच एंड हियरिंग एड प्राइवेट लिमिटेड (बीएसएचपीएल) ने अंतर्राष्ट्रीय विकलांग दिवस के अवसर पर विकलांग टोल-फ्री हेल्पलाइन का उद्घाटन किया।
ईएसएचपीएल के प्रबंध निदेशक और ऑडियोलॉजिस्ट और स्पीच लैंग्वेज पैथालॉजिस्ट सोमनाथ मुखर्जी ने कहा, “पहले इस तरह के उपायों की कमी के कारण विकलांग जानकारी नहीं ले पाते थे। लेकिन अब इस हेल्पलाइन के सहारे वह जो चाहे वह जानकारी ले सकते हैं।”
विकलांग व्यक्ति अधिनियम (पीडब्ल्यूडी), 1955, विकलांगों को अन्य विभिन्न क्षमताओं के लोगों के साथ भागीदारी का समान दर्जा देता है।
हलांकि जानकारी की कमी के बोलने और सुनने में अक्षम लोग अपने अधिकारों का प्रयोग नहीं कर पाते।
मुखर्जी ने बताया, “इस टोल फ्री हेल्पलाइन से किसी को भी पीडब्ल्यूडी अधिनियम, 1955 के तहत प्रदत्त अधिकारों, उपचार, क्लीनिक से संबंधित जानकारी प्राप्त हो सकेगी।”
हेल्पलाइन नंबर 180030001620 है।




