Uncategorized

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत पाकुड़ में 56 जोड़ परिणयसूत्र में बंधे

पाकुड़: मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत डुमरिया के मेले में 56 जोड़े परिणयसूत्र में बंधे। शनिवार को इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन भी उपस्थित थे। वह पाकुड़ जिले के डुमरिया में सिदो-कान्हो मेले के उदघाटन के लिए पहुँचे थे। सभी 56 जोड़ों ने मुख्यमंत्री और सांसद शिबू सोरेन से आशीर्वाद लिया। इन नवविवाहित जोड़ों को 15-15 हजार रू के चेक दिये गये।

मुख्यमंत्री ने मेले का उदघाटन करने के बाद संथाली में भाषण करते हुए कहा कि सरकार योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए दृढ़ संकल्प है। स्थापना पखवाड़ा मनाने का उद्देश्य ही विकास को गति प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि जल्द ही शिक्षकों की नियुक्ति सहित अन्य नियुक्ति जल्द ही कर दी जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र के विकास से ही राज्य का सही मायने में विकास होगा। कृषि रोजगार का अच्छा विकल्प हो सकता है। युवकों को चाहिए कि वो स्वरोजगार पर भी ध्यान दें। सरकार द्वारा संचालित कर्इ विकास योजनाओं का लाभ उठा कर युवा अपने भविष्य को बेहतर कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राज्य के लोगों को हर सरकारी सुविधा उपलब्ध कराने को वचनबद्ध है। राज्य की तमाम जनता सरकार पर विश्‍वास दिखाए तो जल्द ही विकास धरातल पर नजर आएगा। आज से पहले कर्इ सरकारें आर्इं और गर्इं किन्तु हमारी सरकार ने जिन कल्याणकारी योजनाओं को धरती पर लाने का प्रयास किया है और अरबों रूपये की सम्पत्ति का वितरण किया गया है, वैसा आज से पहले कोर्इ भी सरकार नहीं कर पार्इ। आप देखेंगें कि शीघ्र ही आपको उन गरीब लोगों के घरोंं में मुफ्त अनाज पहुँचने प्रारम्भ हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने लोगों से आह्वान किया कि वे विकास योजनाओं के प्रति जागरूक बनें और अपने हक को प्राप्त करने के लिए आगे आएं। उन्होंने इस मेले में पाँच विक्लांगों को तिपहिया सार्इकिल, 8 को व्हील चेयर एवं 42 स्कूली छात्राओं को सार्इकिलें और ड्रेस का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर छह नवनियुक्त ग्राम प्रधानों को प्रधानी पट्टा, शिक्षा विभाग में नवनियुक्त विभिन्न पदों पर 15 लोगों का नियुक्ति पत्र, पशुपालन विभाग के द्वारा विधवा सम्मान योजना के तहत 10 महिलाओं के बीच बकरी वितरण और भ्ाूमि संरक्षण विभाग के द्वारा 5 लाभ्ाुकों को ट्रेक्टर वितरण किया गया।
इस अवसर पर माननीय मंत्रीगण हाजी हुसैन अन्सारी, सार्इमन मराण्डी, श्रीमती सुशीला हाँसदा सहित वरीय पदाधिकरीगण तथा बड़ी संख्या में जनसमूह उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button