रांची/दिल्लीः गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा की ओर प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी 29 दिसंबर 2013 को रांची आयेंगे। यहां वह कई कार्यक्रमों में भाग लेगें। उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह भी होंगे। यह जानकारी झारखंड प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष डा रवीन्द्र राय ने दी है।
डा राय ने बताया कि नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को मद्देनजर तैयारियों को लेकर प्रदेश भाजपा 1 दिसंबर को रांची पद्रेश कार्यालय में जुटेगी और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक रणनीति तय करेगी। यह जानकारी, प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी सांभरमल अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष के हवाले से दी है।




