धनबाद: पटना ब्लारस्ट में झारखंड से तार जुड़ने के मामलों की सूची अभी खत्म होती नहीं दिखती। बिहार के लखीसराय पुलिस ने बुधवार को फिर से धनबाद में छापामारी की। मामला इंडियन मुजाहिद्दीन को हवाला के जरिये धन उपलब्धे कराने का है। इससे पहले, लखीसराय पुलिस ने निकट के झरिया से पप्पू साव नामक युवक को गिरफ्तार किया था। उसे भी आतंकियों को रूपया पहुंचाने के मामले में पकड़ा गया था।
पूरा मामला इस प्रकार है। पाकिस्तान में बैठे आतंकी आलाओं ने भारत में आतंक फैलाने के लिए धन मुहैया कराने का जरिया हवाला को बना रखा है। इसी क्रम में झरिया के बाद धनबाद के बैंकमोड़ थाना स्थित विकास नगर में पुलिस गोपाल नामक युवक के घर पहुंची। मकान में थाला बंद था। बताया जाता है कि गोपाल सपरिवार फरार है। गोपाल के बैंक एकाउन्ट की जांच के लिए पुलिस स्थानीय कैनरा बैंक भी गई। पुलिस ने बैंक एकाउन्टं से जुड़े कागजात एवं कुछ अन्य दस्तासवेज जब्त किया है।




