Uncategorized

पलामू : झारखंड सरकार की नियोजन नीति के खिलाफ कांग्रेस का आन्दोलन हुआ व्यापक, हर वर्ग का मिल रहा समर्थन

Daltonganj : पलामू प्रमंडल के पलामू, लातेहार, गढ़वा सहित 11 जिलों को नियोजन नीति से दूर रखे जाने के खिलाफ कांग्रेस पार्टी द्वारा शुरू किये गये आन्दोलन ने व्यापक रूप ले लिया है. पलामू प्रमंडल में इस आन्दोलन को समर्थन मिल रहा है. बुधवार को गढ़वा जिले के नगरउंटारी से ‘युवा अधिकार यात्रा’ नाम से इस आन्दोलन को शुरू किया गया था. पलामू पहुंचते-पहुंचते इस आन्दोलन में युवाओं की व्यापक जनभागिदारी हो गयी है.

इसे भी पढ़ें- टीवीएनएल : सस्ते में बेची बिजली तो हुआ मुनाफा, जो बेची महंगी तो हुआ घाटा

 

डाल्टनगंज में हुई सभा, लोग हुए गोलबंद 

गुरूवार को कांग्रेस भवन के मैदान में आयोजित सभा में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी भागीदारी निभायी. सभा में भाग लेने के लिए युवाओं की टोलियों ने मोटरसाइकिल रैली भी निकाली. जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कांग्रेस भवन तक का भ्रमण किया. युवाओं का आक्रोश सड़कों पर देखते बनता था.

इसे भी पढ़ेंः झारखंड के 90 ICSE स्कूलों में से 75 को माइनोरिटी का दर्जा, यहां नहीं पढ़ पायेंगे गरीबों के बच्चे 

आन्दोलन खत्म होते-होते धराशायी हो जायेगी सरकार : त्रिपाठी

मंत्री केएन त्रिपाठी ने कहा कि इस यात्रा के सुखद परिणाम सामने आने लगे हैं. उनका कारवां लगातार बढ़ता ही जा रहा है. नियोजन नीति के खिलाफ युवाओं का व्यापक समर्थन मिल रहा है. युवा गोलबंद हो रहे हैं. इसी तरह अन्य जिलों में भी सभा कर युवाओं को सरकार की नीतियों के खिलाफ जागरूक किया जायेगा. सरकार के इस रवैये से युवा नाराज हैं और उनके आन्दोलन का हिस्सा बन रहे हैं. यात्रा की समाप्ति तक झारखंड सरकार घुटने टेक देगी और युवाओं के आक्रोश से घबराकर सरकार को अपनी नीति बदलनी पड़ेगी.

इसे भी पढ़ेंः चारा घोटाला मामलाः सीएस राजबाला की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने जारी किया नोटिस, 15 दिन में मांगा जवाब

झारखंडियों को लड़वा रही है सरकार 

श्री त्रिपाठी ने राज्य की भाजपानीत रघुवर सरकार पर हमला करते हुए कहा कि रघुवर सरकार दो तरह की नियोजन नीति लागू कर झारखंड के लोगों को आपस में लड़वाने का काम कर रही है. सरकार की नियोजन नीति सही नहीं होने के कारण राज्य के युवाओं को पढ़ने-लिखने के बाद भी दूसरे राज्य में नौकरी के लिए जाना पड़ रहा है. सरकार का काम है समाज व राज्य के सभी लोगों को साथ लेकर चलना, लेकिन रघुवर सरकार की नीति गलत है. सरकार ने नियोजन नीति की जो परिभाषा तय की है वह सही नहीं है.

ये थे मौजूद

सभा में पलामू के पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा, लक्ष्मी तिवारी, हृदयानंद मिश्र, भोला पांडेय, कैसर जावेद, शमीम अहमद राइन, मनोज सिंह, संजय राजन, अभिषेक त्रिपाठी सहित भारी काफी संख्या में कांग्रेसी और युवा शामिल थे.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button