Uncategorized

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

रांची : पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करनेवाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है। गिरोह के तीन सदस्‍य गणेश शर्मा, किस्‍टो लोहरा ओर योगेन्‍द्र महतो को 64 हजार रुपया नकद एवं ठगी से संबंधित कागजात के साथ गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने इस संबंध में बताया कि तीनों लोग तुपुदाना बालसिरिंग रोड के पास एक आफिस खोलकर लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे वसूलते थे। ये तीनों स्‍थानीय लोगों से एलोबिरा कंपनी में काम दिलाने की बात कहा करते थे। पुलिस के मुताबिक ठगी के शिकार लोगों ने इस बात की पुष्टि पुलिस से की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button