Uncategorized

पिस्‍तौल और जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

रांची : गुप्‍त जानकारी मिलने के बाद त्‍वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तुपुदाना ओपी क्षेत्र के कोनजारी पहाड़ी के पास से दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके नाम अफरोज अंसारी और इमरोज अंसारी बताया है। इस संबंध में बताया गया है कि इनके पास से 9 एमएम की देशी पिस्‍टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुआ था।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ के क्रम में दोनों आरोपियों ने धुर्वा (तुपुदाना) थाना में दर्ज कांड संख्‍या 234/13 में अपनी संलिप्‍तता स्‍वीकार की है। यह मामला बिस्‍कुट फैक्‍ट्री के कैशियर से लूटपाट से संबंधित है। पुलिस ने दावा किया है कि कुछ अन्‍य कांडों में दोनों आरोपियों ने अपनी संलिप्‍तता स्‍वीकारी है।

बाद में दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने लूट की मोबाइल, घटना में उपयोग में लायी गयी मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली। इसके अलावा कुछ और भी मोबाइल सेट बरामद किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button