
Ranchi: किसान आंदोलन के समर्थन में कल (18 फरवरी) को वामदलों व जन संगठनों की ओर से चार घंटे के लिए रेल को रोका जायेगा. दिन के 12 बजे से शाम चार बजे तक राज्य में विभिन्न जगहों पर रेल का चक्का जाम किया जायेगा. इसे ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड ने यात्री सुविधा व रेलवे की संपत्ति को ध्यान में रखते हुए इसकी जिम्मदारी आरपीएफ को दी है. आरपीएफ बकायदा इसकी तैयारी शुरू कर दी है. इधर, रांची रेल मंडल के सीपीआरओ नीरज कुमार ने कहा कि अभी तक उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है.
स्थान हैं चिन्हित : राज्य में रेल रोकने के लिये कुछ स्थानों को चिन्हित किया गया है. जिसमें कोडरमा, नामकुम, टोरी, कुमारडुभी, पलामू,बोकारो, गिरिडीह, मधूपुर में रेल रोके जायेंगे. वामदलों और जनसंगठनों की ओर से इसकी तैयारी की जा रही है. सीपीआइएम की ओर से पिछले दिनों हुए राज्य कमेटी की बैठक में इसका निर्णय लिया गया. जिसमें अन्य वामदलों के शामिल होने की भी संभावना है.
इसे भी पढ़ें :आजाद भारत में पहली बार महिला को दी जायेगी फांसी, सात परिजनों को कुल्हाड़ी से काट डाला था
12 से चार बजे तक रोके जायेंगे ट्रेन: सीपीआइएम के राज्य सचिव मंडल सदस्य प्रकाश विप्लव ने कहा कि आरपीएफ ने इसकी जानकारी ली है. प्रदर्शन शांतिपूर्ण होगा. फिलहाल कुछ स्थानों में रेल रोको अभियान को सफल बनाने की सहमति बनी है. जहां स्थानीय लोगों की भी सहमति है. उन्होंने कहा कि इस दौरान रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में आवागमन पूरी तरह बंद रखा जायेगा. प्रकाश ने कहा कि केंद्र सरकार को किसानों की उनकी मांगें पूरी करनी चाहिए. किसानों के आंदोलन को मजबूत देने के लिए राज्य में भी प्रदर्शन और अभियान चलाये जा रहे हैं.




