
Ranchi: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के ट्रस्टी बोर्ड की बैठक श्रीनगर में आगामी चार मार्च को होगी. प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस बैठक में चालू वित्तीय वर्ष के लिए भविष्य निधि खाताधारकों के ब्याज दर पर अंतिम रूप से निर्णय लिए जाने की संभावना है. ऐसी भी संभावना जताई जा रही है कि वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए ईपीएफओ ब्याज दरों में कमी हो सकता है.
इसे भी पढ़ें :आजाद भारत में पहली बार महिला को दी जायेगी फांसी, सात परिजनों को कुल्हाड़ी से काट डाला था
इसके पीछे यह तर्क दिया जा रहा है कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण काल के दौरान काफी बड़ी संख्या में पीएफ खाताधारकों ने भविष्य निधि से राशि की निकासी की है. वहीं, दूसरी ओर काफी संख्या में निजी क्षेत्रों से नौकरियां जाने के कारण भी ईपीएफओ में जमा की जाने वाली राशि में कमी आई है. गौरतलब है कि बीते वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने 8.5 प्रतिशत ब्याज दर घोषित की थी. आगामी चार मार्च को प्रस्तावित ईपीएफओ के ट्रस्टी बोर्ड की बैठक में ब्याज दर में कटौती का निर्णय लिए जाने के बाद इससे संबंधित घोषणा की जाएगी.




