DhanbadJharkhandRanchi

किसान आंदोलन को बदनाम कर रही भाजपा, किसानों और मजदूरों का हो रहा अपमान: वृंदा करात

18 फरवरी के रेल रोको आंदोलन को सीपीएम ने दिया समर्थन

Ranchi : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (एम) राज्य कमेटी की बैठक धनबाद में सोमवार को संपन्न हुई. इसमें मुख्य रूप से पार्टी की पोलित ब्यूरो सदस्य वृंदा करात शामिल हुई.

इस दौरान वृंदा ने कहा कि संयुक्त मोर्चा की ओर से चार घंटे रेल रोको आंदोलन का सीपीआइएम समर्थन करती है. अभी तक नामकुम में रेल रोकने की योजना बनी है. राज्य में इस पर आगे भी चर्चा की जायेगी. रेल रोको आंदोलन देश भर में 18 फरवरी को होगा.

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार भारत मे लोकतंत्र को खत्म कर रही है. आत्मनिर्भरता के नाम पर देश की अर्थव्यवस्था का भट्टा बैठा रही है. इसके साथ ही किसानों और मजदूरों का अपमान कर रही है. उन्हेांने कहा कि हर ज्वलंत मुद्दों पर झूठ का पुलिंदा खोलने में अपने को कथित विश्व गुरु के रूप मे प्रोजेक्ट कर रही है. उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी को भाजपा सरकार ने अवसर बनाया.

इसे भी पढ़ें : Whats app के विकल्पों में डेल्टा चैट सबसे शानदार, बिना फोन नंबर दिये कर सकते हैं इस्तेमाल

किसान आंदोलन को बदनाम करने में ऊर्जा नष्ट

करात ने कहा कि व्यापक किसान आंदोलन को मोदी सरकार विदेशी और राष्ट्र विरोधी कहकर बदनाम करने में अपनी पूरी ऊर्जा नष्ट कर रही है. जबकि हमारे देश के अन्नदाता 81 दिनों से दिल्ली की सीमा पर डटे हुए हैं.

किसानों के आंदोलन का दायरा देश में तेजी से बढ़ता जा रहा है. यह इस बात का सबूत है कि मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों के किसानों – मजदूरों का असंतोष बढता जा रहा है. यही असंतोष मोदी सरकार के पतन का कारण बनेगा.

उन्होंने कहा कि बिना पूरी बहस और वोटिंग के केंद्र सरकार ने कृषि बिल पास कराया. ऐसा कर किसानों को सिर्फ गुलाम बनाने की रणनीति बनायी जा रही है.

बैठक में राज्य कमेटी और जिला कमेटी के सदस्य शामिल हुए. मौके पर राज्य सचिव गोपीकांत बख्शी, प्रकाश विप्लव, सुरेश प्रसाद गुप्ता तथा एसके घोष समेत अन्य लोग मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें : दलबदल मामलाः राजकुमार यादव ने मरांडी की सदस्यता रद्द करने की मांग रखी, मरांडी ने दिया लिखित जवाब

Related Articles

Back to top button