Uncategorized

मॉर्डन तकनीक अपनाकर राज्‍य की प्रगति संभव : सीएम हेमंत सोरेन

रांची : मार्डन तकनीक को अपनाना फायदेमंद हो सकता है बशर्त्‍ते सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के मकसद से इसका इस्‍तेमाल किया जाए। ये बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार (13 अगस्‍त) को कही। सीएम सोरेन डारेक्‍ट बेनिफिट ट्रांसफर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्‍होंने कहा कि तकनीक वह माध्यम है, जिससे कम समय में अधिक उपलब्धि मिल सकती है।

मुख्यमंत्री ने इस संबंध में कई दूसरे राज्‍यों का उदाहरण पेश किया। और कहा कि वैसे संसाधन हमारे पास भी उपलब्ध हैं। पर हम पिछड़े हुए हैं। उन्‍होंने बिचौलियों को कोसते हुए कहा कि बिचैलियों के कारण लाभुकों तक लाभ पहुंचाने में देरी होती है। उन्‍होंने सरकार और बैंकों को साथ मिलकर काम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि झारखंड को प्रगति को एक चुनौती की तरह लेना होगा। वहीं अधिकारी वर्कफ्रेंडली बनेंगे तभी बेहतर परिणाम सामने दिखेगा।

मुख्‍य सचिव (सीएस) आर एस शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि डारेक्‍ट बेनिफीट ट्रांसफर लागू करने में परेशानी तब आती है जब यूआईडी नंबर का बैंक खाते के साथ मिलान होने में विलंब होता है। उन्होंने बैंक प्रतिनिधियों से कहा कि काम समय पर पूरा नहीं होगा तो राज्य इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था अपनायेगी। सीएस ने कहा कि यूआईडी सीडिंग वन टाईम प्रक्रिया है। एक बार प्रक्रिया हो जाए तो लाभुक किसी भी एनएसएपी का लाभ उठा सकता है। इसी क्रम में उन्होंनें माइक्रो एटीएम की स्थापना को भी महत्वपूर्ण बताया। इस मौके पर ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव आरएस पोद्दार, श्रम नियोजन तथा प्रशिक्षण विभाग के प्रधान सचिव विष्णु कुमार, यूआईडीएआई की उपमहानिदेशक श्रीमती सुजाता चर्तुवेदी समेत सभी जिलों के उपायुक्त, उपविकास आयुक्त एवं वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button