Uncategorized

शहरवासियों को राज्‍य अल्‍पसंख्‍यक आयोग ने ईद की बधाई दी

रांची : राज्‍य अल्‍पसंख्‍यक आयोग के अध्‍यक्ष डा. शाहिद अख्तर ने धार्मिक पर्व ईद के शुभ अवसर पर झारखण्ड सहित तमाम देशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। जारी संदेश के मुताबिक उन्‍होंने कहा है कि रमजान का पवित्र माह बितने के बाद ईद का पर्व मनाया जाता है। अत: ईद पर्व के अवसर पर हम सभी देशवासी आपसी भाईचारा, सम्प्रदायिक सौहार्द्र, सहिष्णुता, पारस्परिक सहयोग, अमन-चैन, सादगी और सरलता के साथ मनाऐं।

इस अवसर पर आपसी भेद-भाव को भूलकर एक दूसरे को गले लगाकर अपनी-अपनी खुशियों का इजहार करने की बात भी उन्‍होंने की। डा. अख्‍तर ने लोगों को संकल्‍प लेने का आग्रह करते हुए कहा है कि सभी अपने सामर्थ्‍य के अनुसार गरीब एवं लाचार लोगों की मदद कर उनकी तरक्की एवं खुशहाली के लिए प्रयास करें। आगे उन्‍होंने सभी को मिलजुलकर ईद मनाने के साथ अल्‍लाह से राज्‍य एवं देश की तरक्‍की और खुशहाली की दुआ मांगने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button