Uncategorized

सोनाक्षी ने अपने पिता शत्रुध्न को किया ‘नजरबंद’

मुंबई: दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता शत्रुध्न सिन्हा बाईपास सर्जरी कराने के बाद अपने घर में स्वास्थ लाभ कर रहे हैं, और उनका कहना है कि उनकी अदाकारा बेटी ने उन्हें ‘नजरबंद’ कर रखा है.

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘दबंग’ से लोकप्रिय हुईं सोनाक्षी अपने पिता का पूरी तरह ख्याल रख रही हैं. हाल ही में उनकी सर्जरी हुई थी. सिन्हा ने कहा, ‘सोनाक्षी ने एक तरह से मुझे नजरबंद कर दिया है. वह मुझ पर कड़ी नजर रख रही है. मुझे मेहमानों से मिलने की अनुमति नहीं दे रही और मेरे आहार का भी ख्याल कर रही है.’

उन्होंने कहा, ‘उसने मेरा मोबाइल फोन भी बंद कर दिया है और मुझे केवल लैंडलाइन फोन तक पहुंचने की इजाजत है, लेकिन मैं शिकायत नहीं कर रहा क्योंकि वह मेरी प्यारी बेटी है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button