Uncategorized

राज्य में अराजकता चरम पर: हेमंत सोरेन

मेदिनीनगर: राज्य में त्राहिमाम मचा है. यहां उल्टी गंगा बह रही है. ये बातें झारखंड के उपमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहीं. वे मेदिनीनगर में एक संंवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि अराजकता चरम पर है. आने वाले दिनों में यह मुसीबत न बन जाय, यह बात समझनी होगी. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इसका जवाब पदाधिकारियों को देना होगा. उन्होंने कहा कि गत 10 वर्षों में जो सरकारें रही, इसमें उनका दोष है. जैसा बीज बोया वैसा ही उगेगा.

झारखंड की राजनीति में किसी बड़े फेरबदल की संभावना से इंकार करते हुए उन्होंने कहा कि देखते जाइए सब कुछ सामने नजर आ जाएगा. हेमंत सोरेन ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन ने जो सपना झारखंड के लिए देखा था, उसे सकार करने के लिए वे दौरे पर हैं. वे वस्तुस्थिति को समझने का प्रयास कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button