Uncategorized

मानसून सत्र में पेश हो सकता है लोकपाल बिल: बंसल

नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र में लोकपाल बिल लाया जा सकता है. केन्द्रीय संसदीय कार्य मंत्री पवन कुमार बंसल ने गुरूवार को बताया कि लोकपाल रिपोर्ट को संसद के मानसून सत्र में चर्चा के लिए रखा जा सकता है. उम्मीद है कि रिपोर्ट 3 सितंबर तक आ सकती है.

अगर रिपोर्ट सही वक्त पर आ गई तो उसे संसद के मानसून सत्र में रखा जा सकता है. पिछले हफ्ते बंसल ने कहा कि अगर सलेक्ट कमेटी ने सही समय के भीतर अपनी सिफारिशें दे दी तो संसद के मानसून सत्र में लोकपाल बिल लाया जा सकता है.

बंसल ने कहा कि सरकार लोकपाल बिल लाने के लिए प्रतिबद्ध है. अगर राज्यसभा की सलेक्ट कमेटी मानसून सत्र के मध्य में अपनी सिफारिशें दे देती है तो लोकपाल बिल को संसद में लाया जा सकता है. संसद का मानसून सत्र 8 अगस्त को शुरू हुआ है जो 7 सितंबर तक चलेगा. राज्यसभा की सलेक्ट कमेटी को सिफारिश देने के लिए मानसून सत्र के लिए आखिरी हफ्ते के पहले दिन तक का वक्त दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button