नई दिल्ली: टीम अन्ना के अनशन का रंग फीका पड़ता नजर आ रहा है. अनशन के दूसरे दिन अनशन के मंच और जंतर मंतर पर जो हाल नजर आया उससे साफ हो गया है कि इस बार अन्ना के अनशन में उतनी भीड़ नजर नहीं आ रही है जो पहले हुआ करती थी.
25 जुलाई से जंतर मंतर पर शुरू हुए अन्ना के अनशन को वैसा समर्थन नहीं मिल रहा है जैसा अन्ना के अनशन को पहले मिला था. टीम अन्ना के सदस्य कुमार विश्वास ने इस बात को माना कि अनशन में लोग उतने नहीं आ रहे हैं जितने पहले आए थे.
वहीं बीजेपी ने टीम अन्ना पर हमला करते हुए कहा कि पिछला अनशन उनके समर्थन से ही सफल रहा था लेकिन इस बार वो टीम अन्ना के साथ नहीं हैं इसलिए उतनी भीड़ नहीं जुट रही है.
अन्ना ने सरकार को चार दिनों का अल्टीमेटम दे रखा है उसके बाद वो भी अनशन के मैदान में कूद पड़ेंगे. अनशन की वजह से मनीष सिसोदिया औऱ अरविंद केजरीवाल की हालत भी खराब बताई जा रही है.
अब टीम अन्ना को योग गुरु बाबा रामदेव के अनशन में शामिल होने का इंतजार है जिससे अनशन में भीड़ जुट सके.




