मुम्बई: देश के शेयर बाजार में बुधवार को गिरावट का रुख देखा गया. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.32 बजे 81.04 अंकों की गिरावट के साथ 16, 837.04 पर और निफ्टी लगभग इसी समय पर 21.35 अंकों की गिरावट के साथ 5,106.85 पर कारोबार करते देखे गए.
मुम्बई स्टॉक एक्सचेंज(बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 19.07 अंकों की गिरावट के साथ 16,899.01 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज(एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 9.80 अंकों की गिरावट के साथ 5,118.40 अंकों पर खुला.




