नई दिल्ली: अन्ना हजारे मंगलवार शाम दिल्ली आ रहे हैं. शाम 6 बजे अन्ना मीडिया से मुखातिब होंगे. बुधवार 25 जुलाई से होने वाले अनशन के लिए टीम अन्ना पूरा जोर लगा रही है. टीम अन्ना ने दिल्ली में रविवार को कई रैलियां कर लोगों को भारी तादाद में भ्रष्टाचार के खिलाफ इस मुहिम में हिस्सा लेने की अपील की.
इस बार अन्ना के अनशन में अन्ना नहीं उनकी टीम अनशन करेगी. टीम अन्ना ने इस आंदोलन को कामयाब बनाने के लिए जनता से भारी संख्या में जंतर-मंतर पर जुटने की अपील की है.
उधर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी टीम अन्ना के सदस्य अनशन करेंगे. अन्ना टीम के दस सदस्य पच्चीस जुलाई से भ्रष्टाचार के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठेंगे. इंडिया अगेंस्ट करप्शन के सदस्यों ने मीडिया को बताया की आसपास के जिलों से सैकड़ों की तादात में कई संगठनों के कार्यकर्ता भी भोपाल पहुंच रहे हैं.




