Uncategorized

दारा सिंह अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक

मुंबई: मशहूर पहलवान, अभिनेता और पूर्व सांसद दारा सिंह को शनिवार को हार्ट अटैक के बाद मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.

डॉक्टरों की निगरानी में दारा सिंह को वेंटिलेटर पर रखा गया है. डॉक्टरों के मुताबिक अगले कुछ घंटे उनके लिए बेहद अहम हैं.

कुश्ती की बड़ी हस्ती दारा सिंह को ‘रुस्तम-ए-हिंद’ के खिताब से नवाजा जा चुका है. उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया है. खासकर धारावाहिक ‘रामायण’ में हनुमान की अपनी भूमिका के लिए दारा सिंह लोगों में बेहद मशहूर हुए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button