Uncategorized

35 बक्‍सों में 35 करोड़ नकद मिला दक्षिण के अभिनेता-सह-नेता की बेटी के घर से

हैदराबार: इनकम टैक्‍स विभाग ने अभिनेता सह नेता चिरंजीवी की बेटी सुश्मिता के चेन्‍नई स्थित घर से 35 करोड़ नकद बरामद किया है। इनकम टैक्‍स अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को की गयी इस छापामारी में बरामद ये रूपए 35 बक्‍सों में रखे हुए थे। सभी नोट 500 और 1000 के हैं।

सुश्मिता के पति विष्‍णु प्रसाद और ससुर शिव प्रसाद रीयल स्‍टेट के बड़े व्‍यापारी हैं। अधिकारियों के अनुसार छापामारी में बरामद रूपयों को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में जमा करा दिया गया है।

चिरंजीवी आंध्रप्रदेश से राज्‍यसभा सांसद है। उन्‍होंने इस छापामारी को उनके नाम से जोडने का जोरदार खंडन किया है और इसे ‘राजनीति से प्रेरित’ बताया है। उन्‍होंने मीडिया को बताया कि उन्‍हें शीर्ष श्रेणी के करदाता के रूप में इनकम टैक्‍स विभाग ने कई सम्‍मान भी दिये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button