Uncategorized

सेनाध्‍यक्ष् वी के सिंह सेवानिवृति बाद राजनीति करेंगे.. !

दिल्‍ली: थल सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बाद वह एक समारोह में शामिल होने के लेकर सुर्खियों में हैं. दरअसल उत्तर प्रदेश के बलिया में रविवार को आयोजित एक समारोह में जनरल सिंह ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की मूर्ति का अनावरण किया. इस समारोह में कई नेता भी पहुंचे थे. इस समारोह में शिरकत करने के साथ ही जनरल सिंह ने एक नई चर्चा को जन्म दे दिया.

कुछ जानकारों का मानना है कि जनरल वीके सिंह का इस तरह के किसी आयोजन में शामिल होना उनके सेवानिवृत्ति के बाद की योजना की ओर इशारा करता है. उनका कहना है कि हो सकता है सेवानिवृत्ति के बाद वीके सिंह राजनीति में आने का विचार कर रहे हों.

उल्लेखनीय है कि जनरल वीके सिंह ने रविवार को बलिया जिले के सवरा स्थित देव स्थली विद्यापीठ में आयोजित एक समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की प्रतिमा का अनावरण किया. इस मौके पर चंद्रशेखर के पुत्र और बलिया के सांसद नीरज शेखर भी मौजूद थे.

किसी सेनाध्यक्ष का किसी नेता की प्रतिमा का अनावरण करने का शायद यह पहला मामला है.

जनरल सिंह, पत्नी भारती सिंह के साथ उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को लखनऊ पहुंचे थे.

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button