JharkhandLead NewsNEWSRanchiSports

सदी का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर बनने की होड़ में धौनी

टेस्ट कटेगरी में विराट कोहली का नाम है शामिल

Ranchi : भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी आईसीसी प्लेयर ऑफ डिकेट (दशक का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी) बनने की होड़ में है. धौनी वन डे कटेगरी में नामित हैं. टेस्ट केटगरी में भारत से भारतीय क्रिकेट के मौजूदा कैप्टन विराट कोहली का नाम है. इसके लिए वोटिंग की प्रक्रिया चल रही है. वोटिंग का आज अंतिम दिन है. शाम तक वोटिंग खत्म हो जाएगी. महिला केटगरी में भारत की मिताली राज का नाम शामिल है. मालूम हो कि विश्व भर क्रिकेट प्रेमी वोटिंग के माध्यम से सदी का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुनेंगे. दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फीनिसर में शुमार धौनी ने अपनी कुशल कप्तानी से भारत को दो बार विश्व विजेता बनाया है. वन में सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुने जाने में धौनी का मुकाबला विराट कोहली से ही है.

इसे भी पढ़ें : पूर्व सांसद व बाहुबली शहाबुद्दीन को सलाखों के पीछे पहुंचाने वाले चंदा बाबू नहीं रहे

Related Articles

Back to top button