Uncategorized

बाबा रामदेव के चेहरे पर काली स्याही फेंकी

नई दिल्ली, 14 जनवरी | राजधानी के कांस्टीट्यूशनल क्लब में शनिवार को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में योग गुरु बाबा रामदेव पर एक व्यक्ति ने काली स्याही फेंक दी। इस घटना से अचंभित बाबा रामदेव ने कहा, “मैंने ऐसा क्या किया, जिसकी वजह से यह हुआ?” रामदेव के समर्थकों ने बाद में आरोपी को पकड़ कर पिटाई की, जिसकी वजह से उसके मुंह से खून निकलने लगा।

वह भ्रष्टाचार और काले धन के मुद्दे पर संवाददाता सम्मेलन कर रहे थे।

रामदेव ने घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने तो काले धन की वापसी की बात कही थी न कि काली स्याही की।

योग गुरु ने बाद में पत्रकारों से कहा, “जो सत्य के लिए लड़ते हैं उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ती है। हम काले धन को वापस लाने के लिए लड़ रहे हैं और उसके जवाब में मुझे काली स्याही मिली। मैंने ऐसा क्या कि जो मुझे यह मिला?” (आईएएनएस)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button