Uncategorized

राजनीतिक दलों को चंदा देने के लिए अब SBI की शाखाओं से खरीदने होंगे चुनावी बांड

New Delhi : वित्त मंत्री अरूण जेटली ने राजनीतिक दलों को चंदे के लिये चुनावी बांड की रूपरेखा की घोषणा की है.  ये बांड 1,000 रुपये, 10,000 रुपये, एक लाख रुपये, 10 लाख रुपये और एक करोड़ रुपये के मूल्य में उपलब्ध होंगे. इसे राजनीतिक दलों को मिलने वाले चंदे की प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है.
लोकसभा में इसका उल्लेख करते हुए वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा कि चुनावी बांड को अंतिम रूप दे दिया गया है. इस व्यवस्था के आरंभ होने से देश में राजनीतिक दलों को मिलने वाले चंदे की पूरी प्रक्रिया में काफी हद तक पारदर्शिता आएगी.

इसे भी पढ़ें : सरकार की ओर से अंतरधार्मिक विवाहों के लिए प्रोत्साहन राशि की कोई योजना नहीं

एक करोड़ रुपये तक मूल्य के चुनावी बांड

जेटली ने कहा कि राजनीतिक दलों को चंदे के लिए ब्याज मुक्त बांड भारतीय स्टेट बैंक से जनवरी, अप्रैल, जुलाई और अक्तूबर महीने में खरीदे जा सकते हैं. चुनावी बांड 1,000 रुपये, 10,000 रुपये, एक लाख रुपये, 10 लाख रुपये और एक करोड़ रुपये के मूल्य में उपलब्ध होंगे. उन्होंने राजनीति दलों को चंदे के लिए चुनावी बांड की व्यवस्था को अंतिम रूप दिए जाने की जानकारी दी. वित्त वर्ष 2017-18 के बजट के दौरान जेटली ने चुनावी बांड शुरू करने की घोषणा की थी. जेटली ने सदन में कहा कि हमने आम बजट के दौरान चुनावी बांड शुरू करने का ऐलान किया था. सरकार ने इसे अंतिम रूप दिया है. उन्होंने कहा कि राजनीति दलों को चंदा देने वाले लोग भारतीय स्टेट बैंक की कुछ तय शाखाओं से चुनावी बांड खरीद सकेंगे. इन चुनावी बांड की मियाद 15 दिनों की होगी. इस मियाद के भीतर पंजीकृत राजनीतिक दलों को चंदे के तौर पर बांड देने होंगे.

इसे भी पढ़ें : रजनीकांत ने राजनीति में आने के ऐलान के बाद कार्यकर्ताओं को जुटाने के लिए शुरू किया वेब पेज

बांड के जरिये चंदा देने वाले का नाम नहीं

चुनावी बांड पर देने वाले का नाम नहीं होगा, इसे केवल अधिकृत बैंक खाते के जरिए 15 दिन के भीतर भुनाया जा सकेगा. वित्त मंत्री ने कहा कि ये चुनावी बांड उन्हीं पंजीकृत राजनीतिक दलों को दिए जा सकेंगे जिनको पिछले चुनाव में कम से कम एक फीसदी वोट मिला हो. राजनीतिक दल इन चुनावी बांड को भुना सकेंगे. जेटली ने कहा कि वर्तमान समय में राजनीतिक दलों में ज्यादातर चंदा नकदी में मिलता है. इसमें पारदर्शिता ना के बराबर होती है, लेकिन चुनावी बांड की व्यवस्था से काफी हद तक पारदर्शिता आएगी.

इसे भी पढ़ें : हॉलीवुड में यौन शोषण के खिलाफ 300 से ज्यादा महिलाओं ने शुरू किया अभियान, नाम रखा ‘टाइम्स अप’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button