Uncategorized

डॉ मुंडा छोड़ गए सबको..

रांची, 30 सितंबर '11: पद्मश्री सम्मान से सम्‍मानित झारखंड के विख्‍यात शिक्षाविद् और सांस्‍कृतिक पहरूआ डॉ रामदयाल मुंडा का निधन हो गया है. वह पिछले कई महीनों से कैंसर से पीडित थे. 72 वर्षीय मुंडा ने आज अपराहन् रांची के अपोलो अस्पताल में अंतिम सांसें लीं. मुंडा के परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटा है. डॉ मुंडा का अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा.राज्यपाल डॉ सैय्यद अहमद, मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुंडा, झारखंड विधान सभा अध्यक्ष सीपी सिंह, झारखंड के कांग्रेस प्रभारी शकील अहमद, उपमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी समेत कई गणमान्य लोगों ने डॉ मुंडा के निधन पर शोक व्यक्त किया है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी मुंडा के निधन पर शोक जताया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button