JharkhandRanchiTOP SLIDER

दिसंबर में लौट रहा है ‘टाइगर’

Ranchi : चेन्नई में इलाज कराने गये राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो उर्फ टाइगर दिसंबर के पहले सप्ताह में लौटेंगे. अभी पिछले सप्ताह ही उनके फेफड़े का प्रत्यारोपण किया गया, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें आइसीयू में दो सप्ताह आराम करने को कहा है.

मंत्री के करीबियों ने बताया है कि प्रत्यारोपण के बाद लगातार उनके सेहत में सुधार हो रहा है. उनका कोरोना टेस्ट पहले ही निगेटिव आ चुका है. लेकिन इस बीच कुछ और स्वास्थ्य समस्यायें हैं जिनका इलाज किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें – डीसी की पहल रांची के संगठन मिलकर जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध करायेंगे गर्म कपड़े

राज्य सरकार कर रही इलाज में पूरी मदद

मालूम हो कि उनके इलाज को लेकर राज्य सरकार की ओर से पूरी मदद की जा रही है. राज्य सरकार की ओर से जगरनाथ महतो के इलाज में 70 लाख से अधिक का खर्च आने की बात बतायी जा रही है जिसका पूरा जिम्मा हेमंत सरकार ने लिया है.

इससे पहले मंत्री महतो का इलाज रांची के मेडिका में किया जा रहा था, जहां उनकी हालत में सुधार नहीं होने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल पर एयर एंबुलेंस से चेन्नई स्थित एमजीएम अस्पताल भेजा गया था.

वहां उनके लिए डोनर की तलाश शुरू की गयी. उनके भर्ती होने के दो सप्ताह में ही डोनर उनके अस्पताल में मिल गया. डोनर मिलने के साथ ही वहां के डॉक्टरों की टीम ने बिना देर किये उनका सफल प्रत्यारोपण किया.

इसे भी पढ़ें – रिम्स ने बनाया ‘लावारिस वार्ड’, यहीं हो रहा लावारिस मरीजों का इलाज, मिलता है तीन वक्त का खाना

Related Articles

Back to top button