
NW Desk: अपने जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रहे अभिनेता इरफान खान ने आईफा अर्वाड्स 2018 में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिलने पर खुशी जाहिर की है. इरफान को ये अवॉर्ड उनकी फिल्म हिन्दी मीडियम के लिए मिला है. हालांकि अपने इलाज के लिए लंदन में होने के कारण एक्टर इरफान अवॉर्ड लेने तो नहीं पहुंच सके, लेकिन उन्होंने एक ट्वीट कर अपने फैंस को थैक्यू कहा है.
इसे भी पढ़ेंःऑस्कर एकेडमी ने शाहरुख और नसीर सहित देश-विदेश से 928 नये सदस्यों को आमंत्रित किया
इरफान ने ट्वीट में लिखा- ”थैंक्यू आईफा और फैंस जो मेरी जर्नी में मेरे साथ रहे.” बता दें, इरफान ने हिंदी मीडियम में ऐसे पिता का रोल निभाया था जो अपने बच्चे का एडमिशन दिल्ली के पॉश इलाके स्थित इंग्लिश मीडियम स्कूल में कराने की कोशिश करता है. फिल्म के सफल होने के बाद मेकर्स ने इसका सीक्वल बनाने का ऐलान किया है. इस मूवी को साकेत चौधरी ने डायरेक्ट किया था.
ज्ञात हो कि इरफान इन दिनों लंदन में न्यरोएंडोक्राइन कैंसर का इलाज करा रहे हैं. वही कुछ दिनों पहले मीडिया में ये खबर आयी थी कि शाहरुख खान ने इरफान की मदद करते हुए उन्हें अपने लंदन के घर की चाभी दी है. लेकिन बाद में इस खबर को इरफान के प्रवक्ता ने गलत बताया.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




