
Ranchi: रांची के मिशन चौक में दो गुटों के बीच तनाव की खबर मिल रही है. बताया जा रहा है कि प्रतिबंधित मांस मिलने के बाद दोनों गुट आमने-सामने आ गये. मिली जानकारी के मुताबिक किसी ने मिशन चौक के पास प्रतिबंधित मांस रख दिया था, जिसके बाद इलाके में तनाव बढ़ा और दोनों ओर से पहले नारेबाजी और पत्थरबाजी शुरु हो गयी.
इसे भी पढ़ेंः खूंटी : पुलिस-पत्थलगड़ी समर्थकों की झड़प में एक की मौत, 50 से ज्यादा हिरासत में
इधर, घटना की जानकारी मिलने पर रांची पुलिस मौके पर पहुंची. लोगों को शांत कराने के दौरान सिटी डीएसपी के घायल होने की भी खबर है. पुलिस फिलहाल दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास कर रही है. साथ ही इस बात की भी जांच की जायेगी कि इस तरह से प्रतिबंधित मांस को चौक पर रखने के पीछे किन असामाजिक तत्वों का हाथ है. साथ ही पुलिस अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की बात कर रही है. न्यूज विंग भी रांचीवासियों से किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने और शांति बनाये रखने की अपील करता है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




