Uncategorized

25 जुलाई तक बाकी बचे 227 गांव में बिजली पहुंचाने का उपायुक्त राजीव कुमार ने दिए निर्देश

Latehar:  लातेहार के उपायुक्त राजीव कुमार की अध्यक्षता में बिजली विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुई. बैठक में सबसे पहले पूर्व में उपायुक्त के द्वारा दिए गए निर्देश के अनुपालन की समीक्षा की गई. समीक्षा में दिए गए निर्देर्शो का पालन नहीं किए जाने पर उपायुक्त राजीव कुमार ने नाराजगी व्यक्त किया. बैठक में उपायुक्त के द्वारा बिजली विभाग के अधिकारी एवं संबंधित एजेंसी को सरकार के द्वारा निर्धारित किए गए समय के अनरूप गांव में बिजली पहुंचाने का निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर समय पर गांव में बिजली नहीं पहुंची, तो दोषी अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा. बैठक के दौरान उपायुक्त राजीव कुमार ने ग्राम स्वराज अभियान के तहत चयनित 227 गांव में 25 जुलाई तक बिजली पहुंचाने का निर्देश दिया. इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से बिजली पहुंचाने में आ रही समस्या के बारे में पूछा और उन समस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए.

इसे भी पढ़ें- लोकसभा और विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही बेचैन हुए सांसद और विधायक, निर्माण कार्यों में अधिकारियों की सुस्ती देखकर भड़के

बैठक में उपायुक्त को बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में एक लाख 33 हजार कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है. जिसमें लगभग 60 हजार कनेक्शन पहुंचा दिया गया है. उपायुक्त ने लक्ष्य प्राप्ती को लेकर प्रत्येक दिन का कार्य योजना बनाने का निर्देश दिया, ताकि समय पर सभी घरों में बिजली पहुंचाई जा सके.

इसे भी पढ़ें-पलामू: दहेज हत्या मामलों में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छह गिरफ्तार

बिजली की सप्लाई व्यवस्था पर नाराज हुए उपायुक्त
बिजली विभाग की समीक्षात्मक बैठक में लगातार विभाग के द्वारा बिजली आपूर्ति कम किए जाने एवं जिले के बालूमाथ, चंदवा, हेरहंज एवं बारियातु में बिजली व्यवस्था पर उपायुक्त नाराज दिखे. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि विभागीय अधिकारियों की नाकामी के कारण जिले के कई प्रखंडों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है. उन्होंने विभाग के अधिकारियों को दो दिनों में व्यवस्था को दुरूस्त करने का निर्देश दिया.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button