Uncategorized

लोहरदगाः जिला परिषद अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव निरस्त

Lohardaga: लोहरदगा जिला परिषद अध्यक्ष सुनैना कुमारी के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव मंगलवार को निरस्त हो गया. अविश्वास प्रस्ताव को लेकर कोरम ही पूरा नहीं हो सका. जिसके बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विनोद विनोद कुमार ने अविश्वास प्रस्ताव को निरस्त करने की घोषणा की.

इसे भी पढ़ेः खूंटी गैंगरेप कांड के पीछे चर्च: सुदर्शन भगत 

अविश्वास प्रस्ताव को लेकर कार्यवाही के लिए बुलाई गई बैठक में कुल 19 सदस्यों में से मात्र 9 सदस्य ही उपस्थित रहे. जिसमें से तीन जिला परिषद सदस्य, 3 प्रखंड प्रमुख, दो विधायक प्रतिनिधि और एक राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि मौजूद रहे. अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग के लिए जरूरी 15 सदस्यों के उपस्थित नहीं रहने की वजह से कोरम ही पूरा नहीं किया जा सका. हालांकि 13 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किया था.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button