Uncategorized

पिछले दो दिनों से बंद हैं TVNL के दो पावर प्लांट, बिजली के लिए मच सकता है हाहाकार

Tenughat: आपको शायद अंदाजा भी नहीं होगा लेकिन ये सच है. कोयले की कमी के कारण तेनुघाट विद्युत निगम लिमिटेड (TVNL) के दो पावर प्लांट बंद हो चुके हैं. आने वाले दिनों में झारखंड के कई ईलाकों में बिजली संकट गहरा सकता है. TVNL पावर प्लांट की एक यूनिट  15 अप्रैल से बंद है. वहीं पिछले 2 दिनों से इसकी दूसरी यूनिट से भी उत्पादन पूरी तरह ठप्पं हो चुका है.

बंद हुआ प्लांट और TVNL ने नहीं लगने दी  जनता को भनक

सीसीएल ने तेनुघाट विद्युत निगम लिमिटेड को दी जाने वाली कोयले की सप्लाई रोक दी है. कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि TVNL में बिजली के उत्पादन के लिए हर दिन साढ़े 7 हजार टन कोयले की जरुरत होती है. लेकिन अप्रैल से ही सीसीएल के द्वारा सिर्फ दो से ढाई हजार टन कोयले की आपूर्ति की जा रही थी. उसे भी बीते दो दिनों से पूरी तरह से रोक दी गई है. इसका असर ये हुआ है कि 420 मेगावाट क्षमता वाले इस प्लांट से बिजली उत्पादन पूरी तरह से बंद है. राज्यअ को प्रतिदिन 2200 मेगावाट बिजली की जरूरत है लेकिन फिलहाल सिर्फ 750 मेगावाट बिजली ही दी जा रही है.

सीसीएल का कितना है बकाया ?

तेनुघाट विद्युत निगम लिमिटेड की ओर से हर माह झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड को तकरीबन 80 करोड़ रुपए की बिजली दी जाती है. जबकि इसके एवज में उसे सिर्फ 45 करोड़ का ही भुगतान हो पा रहा है. वहीं सीसीएल से TVNL प्रति माह करीब 50 करोड़ का कोयला खरीदता है. बिजली वितरण निगम द्वारा केवल 45 करोड़ ही दिए जाने की वजह से सीसीएल को TVNL की ओर से पूरी राशि नहीं दी जा सकी है. इस वजह से सीसीएल का बकाया बढ़कर 212 करोड़ का हो चुका है.

इसे भी पढ़ें-11 साल बाद भी तैयार नहीं हुआ रांची का रिंग रोड, 15 जुलाई तक प्रोजेक्ट पूरा करने की आखिरी डेडलाइन

कौन चुकाएगा सीसीएल का 212 करोड़ रुपये का बकाया ?

तेनुघाट विद्युत निगम लिमिटेड ने सीसीएल को 212 करोड़ रुपये के भुगतान से हाथ खड़े कर दिए हैं. TVNL प्रबंधन का कहना है कि जब उसे झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड से अपना बकाया नहीं मिल रहा है तो वो सीसीएल को कहां से रकम देगा. इसे लेकर TVNL प्रबंधन ने कई बार झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड और रकज्य सरकार को पत्र लिखा है, लेकिन अबतक इस समस्या का समाधान नहीं हुआ है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button