Uncategorized

कभी कहा जाता था नक्सलियों का मांद, आज बन गया पुलिस का ठिकाना

Amit Verma

Lohardaga: नक्सलियों के सफाये एवं ग्रामीणों को सुरक्षा मुहैया करवाने को लेकर सुदूरवर्ती प्रखंड पेशरार में नवनिर्मित थाने का उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री सौदर्शन भगत ने कहा कि ग्रामीणों के विकास एवं सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है, लेकिन यह तभी तभी संभव होगा जब ग्रामीण भी सरकारी योजना को धरातल पर उतारने के लिए जिला प्रशासन के साथ कदम से कदम मिला कर चलें. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा के साथ विकास में सहयोग करना भी पुलिस का दायित्व है. गांव के विकास में सबसे बड़े बाधक नक्सली एवं उग्रवादी हैं, जिन्होने ग्रामीणों के संपूर्ण विकास को रोक रखा है. सुदर्शन भगत ने कहा कि ग्रामीण पुलिस का सहयोग करें. नक्सलियों एवं अराजक तत्वों का संपूर्ण उन्मूलन कर उनको मुख्य धारा में लाया जाएगा. उन्होंने कहा कि पेशरार में ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए थाना खोला गया है। यहां के लोग थाने में बेहिचक अपने समस्या को लेकर पहुंचे, ताकि समस्या का समाधान किया जा सके.

नक्सलियों का मांद माना जाता था पेशरार
लोहरदगा जिले का पेशरार गांव  नक्सलियों का मांद समझा जाता था. यहां नक्सलियों की सामांतर सरकार चलती थी. लेकिन केन्द्र एवं राज्य सरकार के द्वारा नक्सली उन्मूलन कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों के सहयोग से पेशरार को नक्सल मुक्त करने की दिशा में सार्थक पहल की शुरूआत हुई, जिसका प्रतिफल हुआ कि गांव में नया थाना खोला गया है.

इसे भी पढ़ें- आदिवासियों की जमीन हड़प झारखंड का सबसे बड़ा जमींदार बन गया है चर्च : भाजपा

थाने के उदघाटन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्री सुदर्शन भगत ,उपायुक्त श्री विनोद कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजकुमार लकड़ा ने शिरकत की। मंत्री सुदर्शन भगत, उपायुक्त श्री कुमार एवं एसपी श्री लकड़ा ने थाने का उद्घाटन संयुक्त रूप से विधिवत पूजा अर्चना के बाद नारीयल फोड एवं फीता काट कर किया.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button