
New Delhi: सीरो सर्वे की दूसरी रिपोर्ट के मुताबिक देश की एक बड़ी आबादी अब भी कोरोना वायरस की जद में आ सकती है. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने यह जानकारी दी है.
वहीं डीजी आइसीएमआर बलराम भार्गव ने बताया कि आइसीएमआर की दूसरी नैशनल सीरो रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त 2020 तक 10 साल से ज्यादा की उम्र का हर 15वां शख्स कोरोना की चपेट में आ चुका है.
देश में कोरोना को लेकर पैदा हुए हालात और वर्तमान स्थिति की जानकारी देने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, आइसीएमआर और नीति आयोग ने मंगलवार को एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की.
इसे भी पढ़ें – सिंडिकेट ने माइनोरिटी कॉलेज के शिक्षकों को भी पेंशन देने को मंजूरी दी
5टी स्ट्रैटेजी अपनानी होगी
डीजी आइसीएमआर बलराम भार्गव ने कहा, “सीरो रिपोर्ट में एक बड़ी आबादी के कोरोना की चपेट में आने की आशंका जतायी गयी है, ऐसे में 5T स्ट्रैटिजी (टेस्ट, ट्रैक, ट्रेस, ट्रीट और टेक्नोलॉजी) को अपनाना होगा.” उन्होंने कहा, “दूसरी सीरो रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त तक 10 साल से ऊपर का हर 15वां शख्स कोरोना की चपेट में आ चुका है.”
डीजी आइसीएमआर ने राज्य सरकारों से अपील की है कि आगामी त्योहारी सीजन, सर्दी के मौसम को देखते हुए वे खास सतर्कता बरतें. उन्होंने कहा, “अगले कुछ महीनों के दौरान कई बड़े त्योहार, सर्दी के मौसम और बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की आशंका के मद्देनजर राज्य सरकारों को नई कंटेनमेंट स्ट्रैटिजी को अपनाना होगा.
इसे भी पढ़ें –दुमका उपचुनावः बसंत सोरेन होंगे झामुमो के उम्मीदवार




