Uncategorized

हाफिज को ‘जी’ बुलाकर खुद विवादों में घिरे केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद

NewDelhi: कांग्रेस के दो नेताओं गुलाम नबी आजाद और सैफुद्दीन सोज के बयान पर आपत्ति जताते हुए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पलटवार किया. लेकिन कांग्रेस को घेरने के दौरान वो खुद ही विवादों में घिर गये. दरअसल पूरे मामले पर कांग्रेस से सवाल करने के दौरान रविशंकर प्रसाद ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी हाफिज को ‘हाफिज जी’ कहा.

NewDelhi: कांग्रेस के दो नेताओं गुलाम नबी आजाद और सैफुद्दीन सोज के बयान पर आपत्ति जताते हुए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पलटवार किया. लेकिन कांग्रेस को घेरने के दौरान वो खुद ही विवादों में घिर गये. दरअसल पूरे मामले पर कांग्रेस से सवाल करने के दौरान रविशंकर प्रसाद ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी हाफिज को ‘हाफिज जी‘ कहा. साथ ही उन्होंने कहा कि कश्मीर की समस्या कांग्रेस पार्टी की देन है. कश्मीर को लेकर सरदार पटेल और नेहरू के बीच भी मतभेद थे.

इसे भी पढ़ेंः‘कश्मीर की आजादी’ वाले बयान पर घिरे कांग्रेस नेता सैफुद्दीन सोज 

कांग्रेस नेताओं के बयान पर आपत्ति जताते हुए उन्होंने कहा कि मसले पर राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए. कश्मीर के एक बड़े संपादक शुजात बुखारी की हत्या हुई. उस हत्या में मीडिया रिपोर्ट में ये चर्चा आई कि पाकिस्तानी तत्वों का हाथ है. उसकी जांच चल रही है. इस स्टेटमेंट से लश्कर-ए-तैयबा के स्वर बदल गए कि भारतीय सेना ने उनकी हत्या की है. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कश्मीर के एक सैनिक औरंगजेब की हत्या की गई. इसके बाद गुलाम नबी आजाद ने कहा कि वहां पर आर्मी चीफ गए और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण गईं, ये ड्रामा हो रहा है. ऐसे बयान से कांग्रेस सेना का मनोबल कमजोर करने की कोशिश कर रही है. और इस पर राहुल गांधी और सोनिया गांधी को जवाब देना होगा.

कांग्रेस को आड़े हाथों लेने के दौरान ही केंद्रीय मंत्री ने हाफिज को ‘जी‘ कहकर संबोधित किया और कहा, ‘पात्रा ने रिकॉर्ड किया है हाफिज जी का एक पुराना स्टेटमेंट आपको दिखाएंगे, आप उसके बाद देख लीजिएगा.

इसे भी पढ़ेंःकॉंग्रेस की परेशानी बढ़ी, आतंकी संगठन लश्कर ने कहा, आजाद का बयान सही, सेना जम्मू-कश्मीर में जुल्म कर रही है  

दिग्विजय का भी दिख चुका है आतंकी हाफिज प्रेम

इससे पहले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मुंबई अटैक समेत भारत में कई आतंकी हमलों का मुख्य साजिशकर्ता हाफिज सईद के लिए सम्मानजनक शब्द ‘साहब‘ का इस्तेमाल किया था. इतना ही नहीं, दिग्विजय सिंह ने आतंकी ओसामा बिन लादेन को ‘ओसामा जी‘ कहकर संबोधित किया था जिसके बाद उनकी खूब आलोचना हुई थी.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button