Uncategorized

PIB इंडिया का यूट्यूब चैनल हुआ ब्लॉक, बंद है लाइव प्रसारण

New Delhi: प्रेस इन्फॉरमेंशन ब्यूरो का चैनल यूट्यूब ने ब्लॉक कर दिया है. इस वजह से यूट्यूब पर कोई भी वीडियो प्ले नहीं हो रहा है. पीआईबी के यूट्यूब चैनल पर किसी विडियो पर क्लिक करने पर लिखा आता है, ‘यह विडियो कॉन्टेंट प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो से है. यह आपके देश में उपलब्ध नहीं है.‘ हालांकि, इस बात की जानकारी इंडियन यूट्यूब को दी गयी है. बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण ये समस्या आयी है. हालांकि यूट्यूब द्वारा पार्टनर अग्रीमेंट अपडेट होने को भी इसका कारण बताया जा रहा है.

इसे भी पढ़ेंः अडानी ग्रुप को कोल ब्लॉक आवंटित किये जाने से राज्य को हर साल 3000 करोड़ का नुकसान : सुखदेव भगत

16 जून से ब्लॉक है चैनल

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, पीआईबी का यूट्यूब चैनल 16 जून से ब्लॉक है. बता दें कि पीआईबी के इस ऑफिशियल चैनल पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का लाइव प्रसारण किया जाता है. साथ ही सरकार के दूसरे कार्यक्रम भी इस चैनल पर लाइव किए जाते थे. यूट्यूब पर पीआईबी के करीब 1.5 लाख सब्सक्राइबर है. चैनल पर 3,500 से ज्यादा वीडियो को अबतक अपलोड किया जा चुका है. साल 2011 में चैनल की शुरुआत होने के बाद से इसके वीडियो को करीब डेढ़ करोड़ बार देखा जा चुका है.

hj

बड़ी बात ये है कि यह समस्या उस वक्त आयी है, जब मोदी सरकार ने केंद्र में अपने शासन के चार साल पूरे कर लिये हैं और इसे लेकर सरकार के कई मंत्री रोजाना प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर रहे हैं.

इंडियन यूट्यूब को जानकारी मिलने के बाद समस्या के समाधान की कोशिश हो रही है. फिलहाल इस चैनल पर ना कोई नया वीडियो अपलोड हो रहा है. और ना ही पुराना वीडियो प्ले हो रहा है. बता दें कि दुनियाभर के कई मशहूर यूट्यूब चैनलों को भी इसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button