
Daltonganj : डालटनगंज-रांची मुख्य पथ से सटे सदर थाना क्षेत्र के जोगियाही में मंगलवार को एक महिला का अर्द्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गयी. महिला के साथ दुष्कर्म करके उसकी हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.
दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
स्थानीय लोगों की माने तो महिला का शव दो-तीन दिनों से जोगियाही नाला में पड़ा हुआ था. शव से दुर्गंध आने पर नजदीक जाकर देखा गया तो वहां संकुचित नाले में महिला का शव पड़ा था. शव को देखने से प्रथम दृष्टया से यह प्रतीत होता है कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया होगा और फिर उसकी हत्या कर नाले में शव लाकर फेंक दिया गया होगा.
इसे भी पढ़ें- लाठी के बल पर जनता की भावनाओं से खेल रही सरकार, पांच को विपक्ष का झारखंड बंद : हेमंत सोरेन
शव की नहीं हुई पहचान
इधर, सदर थाना प्रभारी ममता कुमारी ने बताया कि महिला के शव को देखने से लगता है कि उसकी मौत 48 से 72 घंटे पहले हुई होगी. पूरे बाॅडी का मांस गल गया था और शरीर काला नजर आ रहा है. स्थानीय लोगों से शव की पहचान कराने की कोशिश की गयी, लेकिन किसी ने उसकी पहचान नहीं की. इससे लगता है कि महिला दूसरे इलाके की है.
पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है : थाना प्रभारी
महिला के शरीर पर कपड़े जैसे-तैसे पाए गए हैं. एक अनुमान की अनुसार उसकी उम्र 35 से 40 के आस-पास की लगती है. महिला शादीशुदा लगती है. उसके मांग में सिंदुर भरा हुआ था. दुष्कर्म मामले पर महिला थाना प्रभारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसमें कुछ कहा जा सकता है. उन्होंने कहा कि सदर थाना में किसी महिला के गायब होने का मामला दर्ज नहीं कराया गया है. आस-पास के थानों से किसी महिला के गायब होने के संबंध में संपर्क साधा जा रहा है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




