Uncategorized

राज्‍यपाल ने 101 जोडों की शादी करायी, कहा ‘सामूहिक विवाह से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना होगी सफल’

Daltonganj : झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि सामूहिक विवाह से सरकार की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना सफल होगी. साथ ही इससे समाज में सामाजिक समरसता बढ़ेगी. कुशवाहा शिवपूजन मेहता सेवा ट्रस्ट द्वारा रविवार को कर्पूरी मैदान में 101 जोड़ा सर्वधर्म सामूहिक विवाह समारोह स्थानीय विधायक सह बसपा प्रदेश अध्यक्ष कुशवाहा शिवपूजन मेहता के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ. विवाह समारोह में क्षेत्र के 101 गरीब लड़का-लड़की की शादी परंपरागत तरीके से अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा डाल्टनगंज के पुरोहितों के मंत्रोचारण के साथ करायी गयी.

राज्‍यपाल को मुकुट पहनाकर किया स्‍वागत

समारोह में उपस्थित बतौर मुख्य अतिथि सह प्रदेश की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता द्वारा एक पुस्तक भेंट की गयी. साथ ही ट्रस्ट की महिला सदस्यों द्वारा माला एवं मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया. समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि सह राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने फीता काटकर किया.

इसे भी पढ़ें- जहां भूमि अधिग्रहण करेगी सरकार,  वहां एसआईए और इआईए समेत जमीन रक्षा संबंधी कानून हो जायेंगे फ्रीज

सामूहिक विवाह से दूर होगी कुप्रथा

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि ऐसे आयोजन से बाल विवाह, दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या जैसी कुप्रथा को दूर करने में सहयोग मिलेगा. यह समारोह पवित्र अटूव व आत्मीय बंधन को संकल्प दिलाती है, जो एक विश्वास को डोर से बांध देता है. राज्‍यपाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जो संकल्प था उसे आज पूरा करने के लिये लोग लगे हैं, जिसमें सबकी सहभागिता जरुरी है. 

इसे भी पढ़ें- भूमि अधिग्रहण के विरोध में 18 जून को आदिवासी संगठनों ने बुलाया झारखंड बंद, जेएमएम से समर्थन मांगा

जपला सीमेंट फैक्ट्री खुलवाने का आग्रह 

कार्यक्रम के दौरान हुसैनाबाद के विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता ने राज्यपाल से आग्रह किया कि जपला सीमेंट फैक्ट्री खुलवाने की दिशा में पहल करें. राज्यपाल ने आश्‍वासन देते हुए कहा कि वे सरकार को अपने स्तर से वार्ता करूंगी.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button