Corona_UpdatesNational

भारत में 24 घंटे में रिकॉर्ड 64 हजार से अधिक केस, 21 लाख के पार आंकड़ा

New Delhi: देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. लगातार हजारों नये केस सामने आ रहे हैं. वायरस तेजी से पूरे देश में पैर पसार रहा है. पिछले 10 दिनों से ज्यादा से 50 हजार से अधिक केस सामने आ रहे हैं. और अब तो पिछले 3-4 दिनों से लगातार 60 हजार से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं.

पिछले 24 घंंटे में देश में 64 हजार से ज्यादा केस सामने आये हैं. जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21 लाख को पार हो चुकी है. वहीं इस वायरस से मरने वालों की संख्या 43 हजार को पार कर चुकी है.

इसे भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में कोविड केयर सेंटर में लगी आग, 7 की मौत

करीब 15 लाख मरीज हो चुके हैं स्वस्थ

भारत में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 64,399 मामले सामने आये हैं. जिसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 21,53,010 पर पहुंच गयी है. वहीं इस वायरस से मरने वालों की संख्या 43,379 हो गयी है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में फिलहाल कोरोना संक्रमित 6,28,747 लोगों का इलाज चल रहा जबकि 14,80,884 लोग स्वस्थ हुए हैं. गौरतलब है कि स्वस्थ्य होने वालों की संख्या एक्टिव केस से दोगुना से भी ज्यादा है.

इसे भी पढ़ें- JSMDC-2 : डीलरों-ठेकेदारों के पास 7 करोड़ CFT बालू का स्टॉक, फिर भी किल्लत

8 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button