
Kerala. शुक्रवार को हुए प्लेन क्रैश में घायल हुए लोगों को इलाज अस्पताल में चल रहा है. हादसे की सूचना पर अपनों से मिलने के लिए घरवाले मौके पर पहुंचे हैं, लेकिन घायलों को किसी से भी मिलने की इजाजत नहीं है. जानकारी के अनुसार, यह फैसला एक मृत यात्री के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद लिया गया है.
ये भी पढ़ें- Giridih: 41 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव, 3 दिनों के लिए पुलिस लाइन बंद
गौरतलब है कि कोझिकोड में करीपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का एक विमान लैंडिंग करने के दौरान फिसल गया था. इस हादसे के बाद उसके दो टुकड़े हो गए थे. इस हादसे में दो पायलट सहित 18 लोगों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, प्लेन में दो पायलट और क्रू मेंबर समेत 191 यात्री सवार थे.
एक मृत यात्री मिला कोरोना पॉजिटिव
केरल के स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा के अनुसार, मृत एक यात्री का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था. उलका जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया है. ऐसे में रेस्क्यू कार्य में लगे सारे लोगों को सेल्फ क्वारंटीन में भेजा जा रहा है, साथ ही उनके सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेजे जा रहे हैं.
अपनों से नहीं मिल सकेंगे परिजन
अब खबर मिल रही है कि प्लेन क्रैश में घायल हुए लोगों से परिजन नहीं मिल सकते हैं. बताया जा रहा है कि अपनों को कोरोना वायरस के डर से अलग रखा जा रहा है. सभी घायलों का सैंपल लिया जा रहा है और उन्हें भी आइसोलेशन में रखा गया है.
कलेक्टर ने की पुष्टि
मलप्पुरम कलेक्टर ने इस बात की पुष्टि की है कि 149 यात्रियों को मलप्पुरम और कोझीकोड जिलों के अस्पतालों में भर्ती कराया गया. कलेक्टर के अनुसार, घायलों में से 22 की हालत गंभीर है, जबकि 22 अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है.





Very good article! We are linking to this particularly great content on our site. Keep up the great writing.
I like this website very much, Its a very nice office to read and incur information.
I like the valuable information you provide in your articles.
I like the valuable information you provide in your articles.
Like!! Thank you for publishing this awesome article.